वादुक बैंड पर एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चे को दिया जन्म–

by | Jan 16, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

सात किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाई ग्रामीणों ने प्रसव वाली महिला, महिला ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म– चमोली। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को सात किलोमीटर तक कंधे पर कुर्सी के सहारे पैदल ही सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट लाया जा रहा था, लेकिन महिला ने अस्पताल से आठ किलोमीटर पहले ही वादुक बैंड पर एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। प्राणमति गांव के राजेंद्र कुमार की 26 वर्षीय पत्नी करिश्मा देवी शनिवार रात से ही प्रवास पीड़ा से परेशान थी। रविवार को भी प्रसव पीड़ा अधिक होने से ग्रामीणों ने कुर्सी और डंडों के सहारे कंधे पर करीब सात किलोमीटर तक पैदल चलकर करिश्मा को सितेल गांव तक सड़क तक पहुंचाया। सितेल गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट 16 किलोमीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों ने सितेल गांव तक एंबुलेंस मंगवाई, लेकिन लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित वादुक बैंड पर एंबुलेंस में ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी और सामाजिक कार्यकर्ता यशपाल सिंह नेगी ने बताया कि यदि महिला को पैदल लाने में थोड़ी भी देरी होती तो दिक्कत हो सकती थी। उन्होंने बताया कि सड़क न होने से प्राणमति, कनोल और बड़गुना गांव के ग्रामीणों को सात किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने सितेल-प्राणमति (7 किमी) सड़क के निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक भी सड़क निर्माण कार्य वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर रुका हुआ है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!