बंदर और लंगूरों के उत्पात से लोगों का किया जीना दूभर–

by | Jan 16, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से की बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग, अजीब-अजीब हरकतें कर रहे बंदर–

पोखरी। बंदरों और लंगूरों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। ये खेतों के साथ ही अब घरों के अंदर भी घुसने लगे हैं।परेशान काश्तकारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और वन विभाग से इनसे निजात दिलाने की मांग की है।

काश्तकारों ने जिलाधिकारी और केदारनाथ वन प्रभाग के उप वन संरक्षक को ज्ञापन भेजकर कहा है कि बंदर और लंगूरों के झुंड के झुंड गांवों में आतंक मचा रहे हैं। कई कोशिशों के बाद भी वह भाग नहीं रहे हैं। लोगों की मेहनत से तैयार की गई खेती को यह बंदर-लंगूर एक झटके में चौपट कर रहे हैं। खेती बाड़ी पर निर्भर लोगों के सामने आर्थिक चुनौती खड़ी हो रही है। अब तो घरों और दुकानों के अंदर घुसकर सामन को तहस-नहस कर रहे हैं। इस संबंध में वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने गांव और शहरों में पिंजरे लगाकर इनको पकड़वाने की मांग की है। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, रडुवा के प्रधान प्रदीप बत्र्वाल, कांडई चंद्रशिला के प्रधान नवीन राणा, जौरासी के प्रधान विनोद लाल, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, सलना की प्रधान विजय लक्ष्मी देवी, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, गुणम के प्रधान सज्जन सिंह, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह, ऐरास के प्रधान दर्शन नेगी, पोगठा के पूर्व प्रधान बलराम सिंह, गुड्डू लाल, त्रिशूला के प्रधान विनोद नेगी के साथ ही अन्य काश्तकारों ने बताया कि ग्रामीण आम रास्तों में चलने से भी डर रहे हैं। बंदर अजीब-अजीब हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने शीघ्र पोखरी क्षेत्र में बंदरों और लंगूरों को पकड़ने के लिए योजना बनाने की मांग की है। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!