चमोली- महिला पर भालू ने हमला कर किया घायल—

by | Jan 18, 2022 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

 खेतों में हरी घास लेने गई थी महिला, घायल महिला को ‌ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में किया भर्ती– 
गोपेश्वर। मंडल घाटी के ग्वाड़ गांव की यशोदा देवी पत्नी मातबर सिंह बिष्ट, उम्र 42 वर्ष पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यशोदा मंगलवार को सुबह खेतों में घास लेने गई थी। अचानक खेतों के किनारे घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। अन्य महिलाओं की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। महिला के सिर, हाथ और पांव में भालू के नाखूनों से गहरे जख्म पड़ गए हैं। गंगोलगांव के महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि घाटी में इन दिनों भालू सक्रिय है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। घाटी में सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भालू की डर से महिलाएं घास लेने भी नहीं जा पा रही हैं। ग्रामीणों ने घाटी में वन ‌कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!