केदारनाथ विधानसभा, गांव-गांव में तेज हुआ प्रचार, दलों को टक्कर दे रहा यह निर्दलीय प्रत्याशी–

by | Jan 23, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दिलचस्प बनी केदारनाथ सीट, महिलाओं और युवाओं की टोली के साथ प्रचार अभियान हुआ तेज– 

गुप्तकाशीः केदारनाथ विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक और दिलचस्प होता जा रहा है। पिछले लंबे समय से क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटा निर्दलीय प्रत्याशी देवेश नौटियाल अब खुलकर चुनाव प्रचार में जुट गया है। जिस प्रकार से युवा, महिलाओं की टोली गांव-गांव पहुंचकर अपना समर्थन उन्हें दे रही है, उससे लग रहा है कि ददा राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को टक्कर दे रहा है। 

अगस्त्यमुनि विकास खंड के सिल्ला ब्राह्मणगांव निवासी देवेश नौटियाल (ददा) युवाओं के बीच खासे पसंद किए जा रहे हैं। वे पिछले लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय राजनीति में जुटे हुए हैं। केदारनाथ घाटी के कई युवाओं को वे अभी तक रोजगार भी मुहैया करा चुके हैं। पंचसिल्ला गांव सिल्ला, डडोली, चौंरा, डांगी, सिनघाटा, कोटी, पठालीधार, फलई, गदनू, अगस्त्यमुनि, भीरी, परकंडी, उथिंड, पेलिंग, ओरिंग, कंडारा, जलई, सुरसाल, डमार, टेमरिया सहित आसपास के गांवों में भ्रमण करने के बाद देवेश नौटियाल ने बताया कि जनता परिवर्तन के मूड़ में है। वहीं, गांव-गांव में प्रचार के लिए युवाओं और महिलाओं की टोली पहुंच रही है।

इस बार केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की लंबी लाइन है। भाजपा, कांग्रेस, आमआदमी पार्टी, उक्रांद सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं, साफ है कि जनता उसी प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और विकास की सोच रखेगा।  

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!