16वीं गढ़वाल राइफल्स के भूतपूर्व सैनिक मिलन समारोह में पहाड़ के पलायन पर व्यक्त की गई चिंता– 

by | Jan 30, 2022 | रचनात्मक, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पहली बार आयोजित हुआ मिलन समारोह, भूतपूर्व सैनिक संगठन का हुआ विधिवत गठन– 

रुद्रप्रयागः 16वीं गढ़वाल राइफल्स के भूतपूर्व सैनिकों ने रविवार को रुद्रप्रयाग में भव्य रुप से मिलन समारोह आयोजित किया।  भूतपूर्व सैनिकों ने कोविड गाइडलाइन का पूरा ध्यान देते हुए समारोह का आयोजन किया।

16वीं गढृवाल राइफल्स के भूतपूर्व सैनिकों ने नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर ऑडनेरी कैप्टेन महावीर सिंह को अध्यक्ष, सूबेदार गबर सिंह को उपाध्यक्ष, सूबेदार राजेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष और नायक कमलेंद्र को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। भूतपूर्व सैनिकों ने आगामी एक मार्च को आयोजित होने वाले 16वीं गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस को धूमधान से मनाने का निर्णय लिया है।

अध्यक्ष ऑडनेरी कैप्टेन महावीर सिंह ने पहाड़ के गांवों से लगातार हो रहे पलायन पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि साल दर साल गांवों से पलायन हो रहा है, लेकिन हमें अपने भूतपूर्व सैनिकों पर गर्व है कि वे आज भी अपनी थाती-माटी से जुड़े हुए हैं। आज अधिकांश भूतपूर्व सैनिक अपने गांवों में ही हैं, उन्होंने पलायन नहीं किया है, यह हमारे लिए गौरव की बात है।

समारोह में श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के भूतपूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कैप्टेन राजमोहन, रघुवीर, ओम प्रकाश, देव सिंह, भरत सिंह, लाखन सिंह, बलवीर सिंह, कुंवर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे। निर्णय लिया गया कि समय-समय पर संगठन की बैठक आयोजित कर पहाड़ की मूलभूत समस्याओं और भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!