चमोलीः खाई में गिरी मैक्स, तीन युवाओं की दर्दनाक मौत– 

by | Feb 5, 2022 | चमोली | 0 comments

रातभर नहीं चला दुर्घटना का पता, सुबह हुई ढूंढखोज तो वाहन में मृत मिले युवा– 

चमोलीः घाट विकास खंड के रामणी गांव के तीन युवाओं की मैक्स दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना का पता ग्रामीणों को शनिवार को सुबह चला। घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन युवाओं की मौत हो गई है। क्षेत्र में मौसम बेहद खराब था, जिससे रात को किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया।

जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वह जंगल का क्षेत्र है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था, शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से वाहन घूनी गांव की ओर जा र‌हा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी, जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इसकी सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई, दुर्घटना में  प्रकाश सिंह (30) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33) पुत्र कैलाशी सिंह और तोता राम (40), सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों की बॉडी रेस्क्यू कर सड़क तक लाई गई है। 

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!