भाजपा और कांग्रेस के बीच फंस गया उत्तराखंड का विकास–

by | Feb 7, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 

गोपेश्वर में बोले सीपीआई के प्रदेश सचिव समर भंडारी, वाममोर्चे के प्रत्याशी विनादे जोशी के समर्थन में पहुंचे भंडारी– 

गोपेश्वरः सीपीआई के प्रदेश सचिव समर भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच राज्य निर्माण के बाद से चल रही  नूरा-कुश्ती के चलते राज्य का विकास बाधित हो रहा है। राज्य में मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष न होने के चलते राज्यवासियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि जनता का साथ मिला तो वाममोर्चे के प्रत्याशी विधानसभा में जिम्मेदार विपक्ष के रुप में जन सरोकारों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वाममोर्चे के बदरीनाथ विधानसभा सीट से प्रत्याशी विनोद जोशी के प्रचार के लिये गोपेश्वर पहुंचे समर भंडारी ने कहा कि वर्तमान में संवैधानिक प्रक्रिया से बनी सरकारें सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर संविधान, लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता को नजर अंदाज कर संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है।  उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति के लिये भाजपा-कांग्रेस के साथ ही यूकेडी व अन्य दलों को भी जिम्मेदार बताया।

कहा कि अन्य दलों के निजी स्वार्थ के चलते राज्य में विकल्प विहीनता का संकट बना हुआ है। इस मौके पर सीपीआई के प्रदेश कमेटी सदस्य नरेंद्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!