निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए ‌लोग करने लगे हमला–

by | Feb 8, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 स्यूंड गांव में ददा के समर्थक पर हुआ जानलेवा हमला, ददा के समर्थकों ने की कार्रवाई की मांग– 

रुद्रप्रयागः केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल की लोकप्रियता से अन्य विपक्षी प्रत्याशियों के समर्थक बौखला कर अब उल जुलूल हरकतें करने लगे हैं। सोमवार को देर शाम स्यूंड गांव के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिन्हें रात को ही जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है, उनके होठों पर तीन टांके लगे हैं और आगे का एक दांत भी तोड़ा गया है।

ददा के छोटे भाई शेखर नौटियाल और अंकित पुरोहित ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ददा की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य विपक्षी प्रत्याशी बौखला गए हैं। ददा गांव-गांव जनसंपर्क में जुट हैं और उनके समर्थक भी प्रचार अभियान में जुटे हैं, लेकिन उन पर हो रहे हमलों से समर्थकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग ददा पर भी हमला कर सकते हैं, ऐसे में ददा को सुरक्षा दी जानी चाहिए। इधर, इस घटना से ददा देवेश नौटियाल ने भी आक्रोश जताया है।

उन्होंने कहा कि उनके समर्थक और नाते रिश्तेदार प्रचार अभियान में जुटे हैं, लोगों से जनसमर्थन ले रहे हैं, लेकिन उनके बढ़ते प्रचार प्रसार को देख विपक्षी प्रत्याशियों में बौखलाहट है। 

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!