पर्यटन स्थल चोपता को देखकर लग रहा, लौट आया है हिमयुग–

by | Feb 8, 2022 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

चोपता, औली, कांचुलाखर्क के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे पर्यटक, ले रहे बर्फ का मजा– 

गोपेश्वरः इन दिनों कई पर्यटक चमोली जनपद के पर्यटन स्थलों में बर्फ का मजा ले रहे हैं। पर्यट‌क दिनभर बर्फ में चहलकदमी कर रहे हैं। कई पर्यटक पिछले चार दिनों से चोपता में ढेरा जमाए हुए हैं। मंगलवार को यूपी के रामपुर में रहने वालऐ रितिक शर्मा अपने दोस्तों के साथ चोपता घूमने पहुंचे। उन्होंने दिनभर वहां बर्फ का आनंद लिया। 

रितिक ने बताया कि इतनी बर्फ कभी नहीं देखी थी, यदि पृथ्वी पर कहीं स्वर्ग है तो वह चोपता में है। उन्होंने कहा कि सुना था चोपता क्षेत्र को मिनी स्वीटर्जलेंड कहते हैं, लेकिन यहां पहुंचकर सुकून और आनंद की अनुभूति हो रही है। राजस्थान से पहुंचे पर्यटकों ने कहा कि वे पिछले चार दिनों से चोपता में घूम रहे हैं। बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने पहली बार इतने नजदीक से बर्फ देखी है। उनका कहना है कि बर्फ ‌के साथ बिताए हर लम्हों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। चोपता क्षेत्र में इन दिनों तीन से चार फीट तक बर्फ जमी हुई है। 

पिछले दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। मंगलवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बर्फबारी हुई, जिससे मौसम ठंडक भरा हो गया है। चोपता में सड़क पर भी बर्फ बिछी हुई है, जिससे यहां वाहन रपट रहे हैं, इसके बावजूद भी कई राज्यों से पर्यटक यहां के सैर-सपाटे पर पहुंचे हैं। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!