अब मारपीट पर उतर आए निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत के प्रचारक, मारा एक समर्थक, दांत भी तोड़ा–

by | Feb 8, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का मामला, पीड़ित व्यक्ति ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग उठाई– 

रुद्रप्रयागः केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत के समर्थक अब मारपीट पर उतर आए हैं। उनके समर्थकों ने स्यूंड गांव के एक व्यक्ति को इतना पीटा कि उसका दांत टूट गया और होंठ फट गया। उनके होंठ पर तीन टांके लगाए गए हैं। वे केदारनाथ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल के समर्थक थे।

यह घटना सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। स्यूंड गांव के पवन सेमवाल पुत्र बृजमोहन सेमवाल ने मंगलवार को उपचार होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि छह-सात लोगों ने उन पर हमला किया गया। उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें 108 सेवा वाहन से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया है, वे केदारनाथ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत के प्रचारक थे। उन्होंने थाना रुद्रप्रयाग और पटवारी क्षेत्र सतेराखाल में भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करनी चाही, उन्होंने मारपीट करने वालों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। 

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!