चमोली में निर्वाचन विभाग ने भी झोंकी ताकत, यहां बनाया सैल्फी प्वाइंट बनाया–

by | Feb 10, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

लोगों को मतदान करने के लिए किया प्रेरित, मत प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर–

गोपेश्वरः चमोली ‌जिला निर्वाचन विभाग मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। बेटी हो या ब्वारी, डालला वोट अबकी बारी जैसे स्लोगन से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। मतदताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्थानीय बोली भाषा में प्रतीकात्मक वीडियो बनाए हैं। जिसमें महिलाओं, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के साथ ही युवा मतदाताओं को वोट की अहमियत बताई जा रही है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इन वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किया जा रहा है।

चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय चमोली स्वीप के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। जिसमें डेमोक्रेटिक बस, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ सभाओं के साथ अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वीप ने गढ़वाली भाषा में तीन प्रतीकात्मक वीडिय़ो तैयार किए हैं।

एक में तीन महिलाओं के बीच वोट के महत्व को लेकर गढ़वाली में संवाद हो रहा है। दूसरे में वोलिंटियर बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्ति को वोट के लिए प्रेरित कर रहे हैं, बता रहे हैं कि मतदान केंद्र में अक्षम व्यक्ति को लाने और ले जाने के लिए वाहन, डोली पालकी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। एक वीडियो युवाओं के बीच का है। जिसमें चुनाव के दिन की छुट्टी को मौज मस्ती में न काटकर देश और प्रदेश के साथ खुद के बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की जा रही है।

इधर, मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम हिमांखु खुराना ने वोटर पार्क और सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। आपदा प्रबंधन केंद्र के समीप इस पार्क में मतदाता जागरुकता के लिए कई पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। साथ ही इसमें एक पोस्टर बनाया गया है जिसें गढ़वाली में लिखा है कि चमोली वालों अग्नै आवा, भोट डाला। डीएम ने बताया कि लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह पार्क तैयार किया गया है। इसमें लोगों को जागरुक करने के लिए कई स्लोगनों के साथ फोटो भी लगाए गए हैं। यह पार्क स्वीप कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल स्वीप वरुण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. दीपक सैनी, अर्शिता गोंदवाल आदि उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!