जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने रुकवाया ऑलवेदर रोड परियोजना का काम– 

by | Feb 12, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

15 फरवरी तक काम बंद रखने के दिए आदेश, नहीं रुका तो होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ें क्या है वजह– 

गोपेश्वरः जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य में जुटी संस्था एनएचआईडीसीएल को तत्काल 15 फरवरी तक कार्य बंद करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सड़कों पर चल रहे हिल कटिंग और डामरीकरण कार्य को भी रोकने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, शनिवार को चमोली जनपद की तीनों विधानसभा बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली के दूरस्थ पोलिंग बूथों के लिए 34 पोलिंग पार्टियां गोपेश्वर पुलिस मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना हुई। नंदप्रयाग के समीप बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के चलते हिल कटिंग कार्य चल रहा था, जिससे यहां करीब डेढ़ घंटे तक पोलिंग पार्टियों को ले जा रहे वाहन जाम में फंसे रहे, इस दौरान पोलिंग पार्टियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि करीब आधा घंटे तक ही पोलिंग पार्टियों को ले जा रहे वाहन जाम में फंसे रहे। इसे दिखवाया जा रहा है। एनएचआईडीसीएल व अन्य कार्यदायी संस्थाओं को तत्काल कार्य 15 फरवरी तक रोक देने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!