बर्फ में 14 किलोमीटर पैदल बीमार को पहुंचाया अस्पताल–

by | Feb 15, 2022 | देहरादून, समस्या | 0 comments

विकट समस्याओं से जूझते भीषणतम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल जलवायु में रहने वाले ग्रामीण– 
उत्तरकाशीः उच्च हिमालय क्षेत्रों में भीषणतम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल जलवायु में रहने वाले गांवों के ग्रामीणों की दुश्वारियां तब ओर भी बढ़ जाती हैं, जब बर्फबारी होती है, ग्रामीणों को मीलों दूरी बर्फ में आवाजाही करनी पड़ती है, ऐसे में बुजुर्गों, बीमार और बच्चों को गंतव्य तक जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

मंगलवार को उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के ओसला गांव में बीमार व्यक्ति को बर्फीले रास्ते से 14 किलोमीटर पैदल सफर तय कर ग्रामीणों द्वारा सड़क मार्ग तक लाया गया। यह गांव विकासखंड का दूरस्थ गांव है। यहां के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, गांव के बच्चों को कक्षा 10 की पढ़ाई के लिए 6 किलोमीटर दूर गंगार गांव जाना पड़ता है, जबकि 12वीं तक की पढ़ाई के लिए 28 किलोमीटर दूर साक्री गांव जाना पड़ता है। इस गांव में संचार सुविधा भी नहीं है।

ग्रामीणों ने गांव को सड़क और संचारु सुविधा से जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि‌ विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में नेतागण सुविधाएं देने के आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मुड़कर भी नहीं देखते हैं। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!