मां चंडिका के जयकारों से गुंजायमान हो उठी मंडल घाटी–

by | Feb 15, 2022 | चमोली, धर्म | 0 comments

 मां चंडिका के नवाह बन्याथ यज्ञ में यज्ञाचार्यों ने दी हजारों मंत्रों की आहूतियां, भक्तों ने भव्य जलयात्रा निकाली– 

गोपेश्वरः गंगोलगांव की मां चंडिका की बन्याथ यज्ञ मंगलवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया है। भक्तों ने भव्य जलयात्रा का आयोजन किया। भक्तों के जय मां चंडिका के जयकारों से मंडल घाटी गुंजायमान हो उठी। वर्ष 2008 में गंगोलगांव की मां चंडिका की रथ यात्रा निकली थी, जो विभिन्न गांवों के भ्रमण पर निकली थी। माता की रथयात्रा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सकलेश्वर मंदिर परिसर में नवाह यज्ञ आयोजित किया गया।

मां चंडिका और भूमियाल देवता ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया। गंगोलगांव के सकलेश्वर मंदिर परिसर में मां चंडिका का भव्य मंदिर स्थित है। यहां आठ फरवरी से नवाह यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञाचार्य अपूर्व भट्ट, पुजारी नवीन भट्ट, विनोद भट्ट, जयदीप, प्रकाश और प्रशांत गिरी ने विभिन्न मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में हजारों मं‌त्रों की आहूतियां दी।

इस दौरान दूर-दराज के गांवों से मंदिर में पहुंचे भक्तों ने मां चंडिका के दर्शन कर मनौतियां मांगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष जय सिंह रावत ने बताया कि बन्याथ यज्ञ का मंगलवार को विधि विधान से समापन हो गया है और मां चंडिका को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों ने कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया।

इस मौके पर नगर पालिका की सभासद प्रियंका बिष्ट, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह रावत, नरोत्तम नंद सरस्वती, हरीश रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह राणा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह राणा, भूपेंद्र रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला देवी आदि मौजूद थे। इस दौरान भक्तों ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया। मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। दूर-दराज के गांवों से भी भक्तगण मंदिर में माता के दर्शनों को पहुंचे हुए थे। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!