जामू गांव के प्रसिद्घ जमदगनेश्वर मन्दिर में रुद्र महायज्ञ और राम कथा का आयोजन हुआ शुरू–

by | Feb 18, 2022 | धर्म, रूद्रप्रयाग, संस्कृति | 0 comments

शिवमयी हुआ फाटा क्षेत्र, भक्तों में उत्साह और उल्लास का माहौल– 

फाटाः ग्राम पंचायत जामू के प्राचीन जमदग्नेश्वर मंदिर में रुद्र महायज्ञ और राम कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान से संपूर्ण फाटा क्षेत्र शिवमयी हो गया है। केदारनाथ क्षेत्र में रेणुका नदी के तट पर बसे जमदग्नि ऋषि आश्रम, जामू गांव में शुक्रवार से महाशिवरात्रि पर्व तक स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में रूद्र महायज्ञ व बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला के मधुर वाणी से संगीत मय राम कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया है।ब्रह्मचारी ज्ञानानंद जी महाराज ने बताया कि पौराणिक सनातनी संस्कृति की विरासत को अक्षुण रखते हुए वैदिक परम्परानुसार विश्व कल्याण की शांति के लिए शास्त्रीय विधानानुसार धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। 
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भरत कुर्मांंचली ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के मुख्य वक्ता एवम कथा वाचक बाल व्यास प्रज्ञा शुक्ला जी महाराज के अतिरिक्त श्री श्री 10008 पूर्णानन्द गिरी जी महाराज , श्री श्री 108 नर्मदा नन्द जी महाराज एवम श्री श्री 108 देवगिरी जी महाराज हैं।

यज्ञ में योगेंद्र वाजपेयी द्वारा सभी भक्तों हेतु भण्डारे का आयोजन किया गया है। धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय भक्तों में उत्साह बना हुआ है। सुबह और शाम को हो रही कड़ाके की ठंड के बावजूद भी भारी संख्या में भक्तगण मंदिर में पहुंच रहे हैं। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!