मैं यूक्रेन के इवानो-फ्रन्कीव्स्क में हूं पापा, सकुशल हूं, ‌सामान की किल्लत बढ़ रही है–

by | Feb 25, 2022 | देहरादून, राष्ट्रीय, समस्या | 0 comments

पढ़ें यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की जुबानी, अपने पाल्यों की कुशलता को लेकर परिजन हैं चिंतित– 

रूस और यूक्रेन के बीच मौजूद हालात ने यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के अभिभावकों की चिंता को बढ़ा दिया है। ऋषिकेश के गंगानगर की एक बिटिया तमन्ना त्यागी भी करीब 500 भारतीय छात्र- छात्राओं के साथ इवानो-फ्रन्कीव्स्क शहर में फंसी है। तमन्ना के माता पिता लगातार बिटिया से फोन पर संपर्क कर उसकी कुशलता की जानकारी ले रहे हैं। तमन्ना

यूक्रेन के इवानो-फ्रन्कीव्स्क शहर में इवानो-फ्रन्कीव्स्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वह एमबीबीएस की तीसरे वर्ष की छात्रा है। तमन्ना की मां रीना त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी शहर की एक बिल्डिंग के फ्लैट में है। उसके साथ एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं देहरादून के कुछ छात्र भी हैं। उन्होंने बताया कि बिगड़ते हालात के चलते सभी छात्र छात्राओं को फ्लैट से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। रीना त्यागी ने बताया कि वह लगातार फोन के माध्यम से अपनी बिटिया के संपर्क में है।

हर आधे घंटे बाद उनकी बिटिया से बात हो रही है। बिटिया ने उनको बताया है कि शहर मॉल और बाजारों में खाने पीने कि सामान की किल्लत हो गई है। हालांकि छात्र और छात्राओं ने पहले से कुछ रसद जुटा ली थी। छात्र और छात्राओं को पीने का बोतल बंद पानी भी नहीं मिल पा रहा है। सभी लोग नल के पानी को उबालकर पी रहे हैं। अभी इवानो-फ्रन्कीव्स्क यूक्रेन में सबसे सुरक्षित शहर है। यहां आस-पास अभी युद्ध के हालात नहीं दिख रहे हैं। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले करीब 500 छात्र-छात्राएं शहर में है।

आसपास के शहरों से भी विदेशी छात्रों को इवानो-फ्रन्कीव्स्क में लाया जा रहा है। भारतीय दूतावास के अधिकारी लगातार छात्र-छात्राओं के संपर्क में है। अधिकारियों ने बताया है कि अगले एक-दो दिनों में उन्हें भारत भेजने की व्यवस्था की जाएगी। सबसे पहले छात्र-छात्राओं को हवाई जहाज से पोलैंड या जर्मनी भेजा जाएगा। इसके बाद सभी छात्र छात्राओं को हवाई जहाज के माध्यम से भारत भेजा जाएगा। उत्तराखंड के चमोली जनपद की दो छात्राएं भी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। नई टिहरी के 13 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हैं। उत्तरकाशी, श्रीनगर, पौड़ी आदि क्षेत्रों से भी छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हैं। 

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!