हुस्न पहाड़ों का- तीन दिन की बर्फबारी और गांवों ने ओढ़ ली बर्फ की सफेद चादर–

by | Feb 27, 2022 | चमोली, मौसम | 0 comments

चमोली में 100 से अधिक गांव बर्फ से ढके, बदरीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें बंद, चौथे दिन थमा बारिश, बर्फबारी का सिलसिला– 

चमोली जनपद में तीन दिनों तक लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को धूप खिली तो जनपद के 100 से अधिक गांवों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली। बर्फबारी से गांवों का दृष्य ही मनमोहक हो गया। गांवों में पैदल रास्ते, खेत-खलियान भी बर्फ से ढकने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे, औली रोड, चोपता-ऊखीमठ रोड भी बंद हो गई है। जनपद में 23 फरवरी की रात से बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो शनिवार रात ‌तक जारी रही, रविवार को मौसम साफ हुआ तो चटख धूप खिल उठी। लोगों ने भी ठंड से राहत महसूस की। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से माणा गांव तक दो से तीन फीट तक बर्फ जम गई है।

बीआरओ की जेसीबी मशीनों ने रड़ांग बैंड तक सड़क को बर्फ से मुक्त कर दिया है। घांघरिया से लेकर हेमकुंड साहिब तक आस्था पथ बर्फ से ढक गया है। जिले के 100 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। पोखरी, जोशीमठ, घाट, गैरसैंण, थराली, देवाल ब्लॉक के ऊंचाई वाले गांवों में बर्फ जमी हुई है। पर्यटन स्थल रामणी गांव भी पूरी तरह से बर्फ ढक गया है। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी गांव भी बर्फ के आगोश में हैं। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!