गोपेश्वर। चमोली जनपद में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जनपद में 40 सड़कें अवरुद्घ पड़ी हुई हैं, जिससे लोगों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। बदरीनाथ हाईवे की स्थिति भी कई जगहों पर बदहाल बनी हुई है। कर्णप्रयाग में उमा मंदिर के समीप, कालेश्वर, भकुंडा, मैठाणा, चमोली चाड़ा, क्षेत्रपाल, पागल नाला, गुलाबकोटी और हनुमान चट्टी से आगे हाईवे की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। क्षेत्रपाल में हाईवे दलदल में तब्दील हो गया है। यहां हाईवे पर बारिश के पानी की निकासी न होने से पानी दलदल बन गया है, जिससे छोटे वाहन फंस रहे हैं। कई दोपहिया वाहन चालक रपटकर चोटिल भी हो गए हैं। यहां जेसीबी से मलबा हटाने की जरुरत है। इधर, गांवों को जोड़ने वाली सड़कें भी बारिश से खतरनाक बनी हुई हैं। नारायणबगड़, थराली, देवाल, पोखरी और घाट क्षेत्रों में सड़कें मलबा आने से अवरुद्घ पड़ी हुई हैं। जिससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने पर सड़कों की स्थिति को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
कौन कहे, यह बदरीनाथ हाईवे है, बारिश ने खोल दी ऑलवेदर रोड की पोल-
by laxmi Purohit | Jul 24, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...
पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...
डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभूषित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...
कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृषि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृषि उपकरणों की...
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...
चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...
जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुरक्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
