महाशिवरात्रि पर्व पर घोषित हुए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि– 

by | Mar 1, 2022 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पढ़ें कब खुल रहे हैं केदारनाथ धाम के कपाट, बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे आठ मई को– 

रुद्रप्रयागः 11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष में शुक्रवार 6 मई को प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक लग्न में श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

भगवान श्री केदारनाथ जी की  पंचमुखी उत्सव डोली दो मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ  धाम  को प्रस्थान करेगी जबकि 1 मई को भैरवनाथ जी की पूजा की जायेगी। डोली 2 मई गुप्तकाशी, 3 मई को फाटा, 4 मई को गौरीकुंड, 5 मई को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

6 मई शुक्रवार प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित संक्षिप्त धार्मिक समारोह में रावल भीमाशंकर की उपस्थिति में   पूजा- अर्चना,पंचाग गणना के पश्चात यात्रा वर्ष 2022 हेतु  श्री केदारनाथ धाम के  कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, निवर्तमान विधायक मनोज रावत,मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य, श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी,  उपजिलाधिकारी उखीमठ जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, विशेष कार्याधिकारी राकेश‌  सेमवाल, मंदिर समिति के अधिकारी- कर्मचारीगण एवं गणमान्य  क्रमशः –  गिरीश देवली, आर. सी. तिवारी,  राजकुमार नौटियाल,  यदुवीर पुष्पवान,डा. हरीश गौड़, विपिन‌ तिवारी,अनिल भट्ट, पुजारी  शिवशंकर लिंग,  बागेश‌ लिंग, शिव लिंग, वेदपाठी  स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी,आशाराम नौटियाल, डा. हर्ष वर्धन बेंजवाल  देवी प्रसाद तिवारी, गणेश पंवार पुष्कर रावत, मनोज शुक्ला, राकेश थपलियाल सहित शिव सिंह  रावत,प्राचार्य विनोद  प्रसाद सिमल्टी, अमित शुक्ला, अनूप पुष्पवान,  हक हकूकधारी, पंचगाई तीर्थ‌ पुरोहित एवं जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने पर सभी  श्रद्धालुओं का आभार जताया है। दानीदाताओ प्रेम रस्तोगी ग्रुप दिल्ली ने भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन दर्शन के लिए पहुंचे।कार्यक्रम में कोरोना बचाव मानकों का पालन किया गया।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!