96.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्राइस्ट एकेडमी में आदित्य और ज्योति विद्यालय जोशीमठ में स्नेहा खत्री ने किया टॉप–

by | Jul 24, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments


चमोली। आईसीएसई का दसवीं का परीक्षाफल शनिवार को घोषित हो गया है। जिसमें क्राइस्ट अकादमी कोठियालसेंण के बच्चों का परिणाम गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शतप्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर अल्बर्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि इस वर्ष विद्यालय के 41 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुई जिनमें सभी ने सफलता प्राप्त करने वाले आदित्य झिंक्वाण ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में जतिन रौतेला व अपूर्वा बिष्ट ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, मयंक नेगी ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान, नवीनता पवार और स्निग्धा सिलोरी ने 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान व निखिल रावत ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक फादर अल्बर्ट और प्रधानाचार्य सिस्टर एनसिटा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय परिवार ने भी सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। इधर, जोशीमठ के ज्योति विद्यालय के आईसीएसई के छात्रों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालया के 28 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। जिनमें से छात्रा स्नेहा खत्री ने 90.8 प्रतिशत, विधि राठौर ने 90.6, लोकेश दानू ने 90.4 और सक्षम मावड़ी ने 90.2 प्रतिशत अंक अ‌र्जित किए हैं। 

Latest News

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
error: Content is protected !!