तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, मौत– 

by | Mar 5, 2022 | दुर्घटना, हरिद्वार | 0 comments

कार लेकर चालक हुआ फरार, कार की तलाश कर पुलिस ने जांच की शुरू– 

हरिद्वार में शनिवार को कनखल क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मथुरा के दो लोगों को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौत हो गई। दोनों लोग एक बारात से लौट रहे थे। दुर्घटनास्थल से कार लेकर चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस की ओर से तलाश की जा रही है।  

पुलिस के अनुसार, दोनों लोग गैंगेज रिवेरा होटल से एक शादी समारोह में शिरकत कर वापस समीप के ही एक धर्मशाला के लिए लौट रहे थे। मृतकों की पहचान राजा बाबू उर्फ राजकुमार (58), निवासी चौक बाजार मंडी, रामदास गली, नगर कोतवाली मथुरा और राधेश्याम उर्फ भूरी (35) निवासी शीतल घाटी कोतवाली नगर मथुरा यूपी के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार कार ऋषिकेश की तरफ से आ रही थी। पुलिस कार के नंबर के माध्यम से कार चालक तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!