चमोली-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अध्यापिका पर लगाया मारपीट का आरोप–

by | Mar 5, 2022 | चमोली, मारपीट | 0 comments

 तहसील तक जा पहुंचा मामला, पढ़ें, किस बात पर शुरू हुआ विवाद, क्या है पूरा मामला–


देवाल विकासखंड में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मारपीट का मामला सामने आया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरकोट की प्रधानाध्यापिका पर इसी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रा ने मारपीट का आरोप लगाते हुए देवाल तहसील में प्रार्थना पत्र देकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही गांव के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भी मामले में उप जिलाधिकारी थराली से प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तुलसी देवी ने तहसील प्रशासन को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा है कि चार मार्च को जब वह प्राथमिक विद्यालय सरकोट स्थित अपने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो यहां प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन रानी के द्वारा वर्षों से इसी विद्यालय के कमरे में संचालित केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट करने का दबाव बनाया। जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने प्रधानाध्यापिका से इस संबंध में लिखित आदेश की मांग की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि इसी बात पर प्रधानाध्यापिका मारपीट पर उतर आई और उन्हें घायल कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मेडिकल भी बनाया है। जिसे प्रशासन को सौंप दिया गया है। सरकोट की ग्राम प्रधान सुनीता देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश राम ने भी उक्त मामले में उप जिलाधिकारी को भेजे एक पत्र में  प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन ने भी मामले की कड़ी निंदा की है, और मामले को शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। 

Latest News

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...

चमोली: दुर्गा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष–

ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन-- देहरादून, 16 मई 2026। चमोली...

चमोली: जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–

प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने...

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...
error: Content is protected !!