छेनागाड़ मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत–

by | Mar 6, 2022 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला चालक का शव- 


— रुद्रप्रयाग जनपद के केदारनाथ घाटी में गुप्तकाशी-छेनागाढ़ मोटर मार्ग पर छेनागाढ़ से करीब दो किमी पहले एक जीप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।  

रविवार को एक मैक्स वाहन गुप्तकाशी-छेनागाढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू शुरू किया गया।

करीब 150 मीटरद गहरी खाई से काफी मुश्किलों में मृतक का शव निकाला गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह ग्राम पाटियों, पट्टी काली पार थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के सहयोग से थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!