चमोली- शिक्षकों को दिया गया नई शिक्षा नीति का प्रशिक्षण– 

by | Mar 7, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

कई प्रधानाचार्य हुए शामिल, कई विषय विशेषज्ञों ने दी शिक्षकों को नई-नई जानकारियां– 

जोशीमठः चमोली जनपद में विद्या भारती की ओर से संचालित 24 विद्यालयों के 35 शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ में दो दिवसीय प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। कार्यक्रम संयोजक व संकुल प्रमुख चमोली शंभू प्रसाद चमोला ने कहा कि इसका उद्देश्य आचार्यों को नई शिक्षा नीति को क्रियान्वयन के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण में प्राचार्यों को पावर प्रजेंटेशन के जरिए प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मुख्य प्रक्षिक व शिशु शिक्षा समिति चमोली व रुद्रप्रयाग के संभाग प्रमुख मुरलीधर चंदोला, सुरेंद्र सिंह रावत प्रधानाचार्य गोपेश्वर, देव सिंह फरस्वाण प्रधानाचार्य उर्गम, तृप्ति भास्कर प्रधानाचार्य श्रीनगर ने अपने-अपने विषय प्रोफेशनल ग्रोथ, टायज बेस्ड लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सभी आचार्यों को अपने-अपने विकासखंड स्तर में आचार्यों को प्रशिक्षण देने को कहा गया। जिससे नई शिक्षा नीति को विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!