दो शिक्षकों का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन–  

by | Mar 8, 2022 | खेल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

हरिद्वार में आयोजित ट्रायल में चुने गए शिक्षक, अब दिल्ली में उत्तराखंड टीम से खेलेंगे– 

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रुद्रप्रयाग जनपद के दो शिक्षकों का चयन हुआ है। हरिद्वार में आयोजित ट्रायल में ये शिक्षक चुने गए हैं। अब ये दोनों शिक्षक खिलाड़ी 10 मार्च से शुरू हो रही प्रतियोगिता के लिए देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

वंदना कटारिया खेल स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में उत्तराखंड खेल निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल के व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर और जीआईसी रांसी के कला शिक्षक धमेंद्र चौहान का राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज के लिए चयन हुआ। शिक्षकों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन पर विभागीय अधिकारियों, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने खुशी जताई है।

शिक्षक खिलाड़ी प्रभात सिंह पुंडीर ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा उत्तराखंड सिविल सर्विसेज का आयोजन किया जा रहा है। 10 मार्च से नई दिल्ली में शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में समस्त राजकीय कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते है। बता दें कि दोनों शिक्षक, छात्र जीवन से क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। नार्थ जोन गढ़वाल विवि के साथ ही अन्य राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। यही नहीं, शिक्षक पुंडीर द्वारा जीआईसी खेड़ाखाल की चार बालिकाओं को भी क्रिकेट के गुर सिखाएं गए हैं, जो देहरादून में ट्रेनिंग ले रही हैं।

इधर, शिक्षक संघ ने भी शिक्षकों के चयन पर खुशी व्यक्त की है। शिक्षक विनोद नौटियाल, कैलाश नौटियाल, महा‌वीर सिंह आदि का कहना है कि इससे जिले का मान बढ़ा है। शिक्षकों के खेल के प्रति समर्पण की भावना से छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। 

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!