चमोलीः बदरीनाथ सीट पर ऐसे ही नहीं मिली भाजपा को लीड, इन्होंने ली थी जिम्मेदारी–

by | Mar 12, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 दमखमः जो वायदा किया था, वो पूरा कर दिखाया–

चमोलीः बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जोशीमठ क्षेत्र से महेंद्र भट्ट ने शुरूआत से ही बढ़त बनाकर रखी। यहां भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा वोट मिले हैं। जोशीमठ क्षेत्र से संगठन के कई पदाधिकारियों ने बूथों की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली थी।

शुरूआत से ही जोशीमठ में कांग्रेस की अच्छी खासी पेंठ बताई जा रही थी, लेकिन नतीजे चौंकाने वाले मिले। यहां से भाजपा लगातार आगे रही। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मतदान से पूर्व एलान किया था कि जोशीमठ से भाजपा को पीछे नहीं रहने दूंगा।

साथ ही संगठन में नगर अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, पूर्व दायित्वधारी रामकिशन सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुचिता चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रोहिणी रावत, माधव सेमवाल, ओम प्रकाश डोभाल, नितिन व्यास, महिला मोर्चे की ब्लॉक अध्यक्ष रेखा लोहनी के साथ ही कई संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ब्लॉक से भाजपा को बढ़त देने के लिए जी जान से काम किया। यही वजह रही कि भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन किया।  

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!