हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा–

by | Mar 13, 2022 | राजनीति, राष्ट्रीय | 0 comments

 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का करना पड़ा सामना, मंथन में जुटी कांग्रेस–

रायबरेलीः यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुये रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत के आगे कांग्रेस के कई प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए।

कांग्रेस के गढ़ के रूप से पहचान बना चुनी रायबरेली का गांधी परिवार से लंबा नाता रहा है। हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी का यहां से सूपड़ा साफ हो गया। शर्मनाक हार से क्षुब्ध पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस हाईकमान में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें इस्तीफा सौप दिया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में रायबरेली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटो पर पार्टी का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है।

कभी यहाँ की सभी सीटों पर अपना झंडा बुलंद करने वाली कांग्रेस के उम्मीदवार पांच में से तीन सीट पर अपनी जमानत भी न बचा सके। केवल सरेनी और बछरांवा में वोट प्रतिशत कुछ ठीक था, जहाँ सरेनी में लगभग 20 प्रतिशत और करीब 27 प्रतिशत कांग्रेस का वोट था।पंकज तिवारी ने त्यागपत्र में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वह जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते है लेकिन पार्टी की विचारधारा के लिए अपनी अंतिम सांस तक काम करते रहेंगे। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही कांग्रेस मंथन में जुटी है। अब फिर नए सिरे से संगठन को खड़ा करने पर विचार किया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!