बाल कटाने अगस्त्यमुनि गया सैनिक चार दिन से नहीं लौटा घर– 

by | Mar 16, 2022 | रूद्रप्रयाग, समस्या | 0 comments

अपने ससुराल आया था सैनिक, साले ने पुलिस थाने में की रिपोर्ट, ढूंढखोज शुरू–

अगस्त्यमुनिः चमोली जनपद के नागनाथ पोखरी के कांडई गांव निवासी सैनिक विपिन राणा के 4 दिन से अगस्त मुनि से लापता होने की सूचना है। युवक अपने ससुराल ठांड-धारसिल आया हुआ था, वह 12 मार्च को बाल कटवाने के लिए भीरी से अगस्तमुनि बाजार पहुंचा था, लेकिन वह न तो ससुराल लौटा और ना ही अपने घर कांडई गांव गया।

मामले में परिजनों ने थाना अगस्त मुनि में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल ठांड-धारसिल, परकंडी आया हुआ था, 12 मार्च को वह बाल कटाने की बात कहकर भीरी बाजार आया था, यहां से वह जीप में बैठकर अगस्त्यमुनि बाजार पहुंचा, लेकिन घर नहीं लौटा। जब रात तक भी वह ससुराल नहीं लौटा। तो उसके साले अरुण सिंह रावत ने अपने जीजा के मोबाइल फोन पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

उसके घर नागनाथ पोखरी कांडई में भी संपर्क किया गया तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंचा है। अरुण सिंह रावत ने अगस्यमुनि थाने में अपने जीजा की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लापता युवक सेना में है। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल चेक करने के साथ ही फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। 

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!