चमोली- इस विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का दिल जीत गया यह प्रत्याशी—-

by | Mar 16, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर चुनाव हारने के बावजूद 22 हजार लोगों का दिल जीत गए मुकेश नेगी,  कांग्रेस पार्टी ने कर्णप्रयाग विधानसभा में अपनी हार के कारणों पर मंथन शुरू कर दिया है। इस विधानसभा में पोस्टल वोट छोड़कर भाजपा के अनिल नौटियाल को 28,911 तथा कांग्रेस के मुकेश नेगी को 22,196 वोट मिले हैं।

चुनाव प्रचार में भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह व डा. रमेश पोखरियाल निशंक प्रचारक पहुंचे थे, जबकि कांग्रेस पार्टी का एक भी बड़ा चेहरा नहीं पहुंचा। ऐसे में मुकेश नेगी अपना पहला विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी 22 हजार लोगों का दिल जीत गए।कांग्रेस कमेटी आदिबदरी के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने विश्लेषण करते हुए कहा कि कर्णप्रयाग विधानसभा में कुल 174 बूथों में से 86 बूथ कर्णप्रयाग ब्लॉक में हैं। जिसमें कांग्रेस 46 बूथों पर पीछे व 39 बूथों पर आगे और एक बूथ बराबर रही। गौचर नगर के छह बूथों पर आगे और कर्णप्रयाग नगर में एक बूथ पर पीछे रही। 73 ग्रामीण बूथों में से कांग्रेस 28 बूथों पर आगे और 44 बूथों पर पीछे रही। पार्टी को गौचर व कर्णप्रयाग नगर व सांगठनिक विकासखंड आदिबदरी से बढ़त मिली।

आदिबदरी न्याय पंचायत में कुल 11 बूथ हैं। जिसमें आदिबदरी, खेती, नगली, भलसों, सुगड़, छिमटा, पज्याणा मल्ला बूथों पर बढ़त व सिराणा, चौरड़ा, प्यूंरा और मालसी बूथ पर कांग्रेस पीछे रही। देवलकोट न्याय पंचायत के 14 बूथों में से कांग्रेस बूंगा, विजयसैंण, मज्याड़ी मल्ली, पिंडवाली, पुनगांव व चौंरासैण बूथ पर पीछे रही। जबकि पंडाव, दरमोली, कांसुवा, आली-मज्याड़ी, देवलकोट, पेब, किरसाल, मालई व मलेठी बूथों पर आगे रही। दिवालीखाल तक के 111 बूथों पर कांग्रेस करीब 1300 मतों की बढ़त ले गई।

गैरसैंण के 63 बूथों में से कांग्रेस 55 बूथों पर काफी मतों से पीछे रही। कुमोली, झूमाखेत, मूसौं, डुंग्री, गांवली, मैलाणा में आगे रही। नगर में राइंका गैरसैंण कक्ष संख्या एक और राप्रावि गैरसैंण कक्ष संख्या दो में भी भाजपा से आगे रही। यह देखने वाली बात है, बिना तामझाम और शीर्ष नेताओं की फौज के बिना ही मुकेश नेगी मतदाताओं की पसंद बन गए। आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुकेश नेगी की मजबूती अभी से साफ झलक रही है। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!