रतूड़ी ने गिनाई राजेंद्र भंडारी की खूबियां–

by | Mar 20, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 

–कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और चमोली जनपद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल रतूड़ी ने कहा कि बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने छात्र राजनीति से संघर्ष की शुरुआत की। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, फिर जिला भेषज संघ चमोली के अध्यक्ष बने। उन्हें युवा अवस्था में ही चमोली जिला पंचायत का अध्यक्ष बनने का अवसर मिला। फिर विधायक और मंत्री रहते लगातार लोगों के बीच एक लोकप्रिय जन सेवक, प्रखर वक्ता के रूप में उत्तराखंड की राजनीति के मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित जन नेता रहे। 

वर्तमान में जनभावना थी कि श्री भंडारी को बदरीनाथ विधानसभा का विधायक बनाकर विधानसभा में भेजना है, अब जनता का सपना भी पूरा हो गया है। अब जन भावना को देखते हुए श्री भंडारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की पुरजोर मांग उठ रही है। पार्टी कार्यकर्ता भी पूरी शिददत से राजेंद्र भंडारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग उठा रहे हैं। 

अपने कुशल नेतृत्व छमता के कारण पूरे प्रदेश में लाखों लोग उनके कायल हैं। श्री भंडारी को नेता प्रतिपक्ष बनाना कांग्रेस के लिये तो हर दृष्टि से मुफीद है ही साथ ही राज्य के लिये भी हितकारी रहेगासदन के भीतर और बाहर नवोदित राज्य उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को मुखरता से उठाकर सरकार को उनके समाधान के लिये मजबूर करना, बेरोजगारी, पलायन का समाधान करवाना, एक सशक्त मुखर विपक्ष की भूमिका निभाना। ये सभी गुण श्री भंडारी में विद्यमान हैं, लिहाजा उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना जनभावना के अनुरूप होगा। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!