केदारनाथ विधायक शैलारानी को मिल सकती है मंत्रीमंडल में जगह–

by | Mar 23, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

–रुद्रप्रयागः अपने ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम को भव्य और दिव्य बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग निर्देशन वाली उत्तराखंड धामी सरकार में केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत को प्रतिनिधित्व मिल सकता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का गठन हो चुका है। इस बार, सरकार में केदारनाथ विधानसभा को मंत्री मंडल में मौका मिलेगा या नहीं, इसे लेकर कयासबाजी जोरों पर चल रही हैं।

राज्य के पिछले चार विधानसभा के गठन में यहां से अभी तक के निर्वाचित विधायकों को मंत्रीमंडल में मौका नहीं मिल पाया, ऐसे में इस बार रिकार्ड जीत के साथ विधानसभा पहुंची विधायक शैलारानी रावत के मंत्री बनने की उम्मीदें हैं। इसका बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से विशेष स्नेह है। वह, बीते पांच वर्षों में चार बार धाम पहुंच चुके हैं।

इस बार के चुनाव में रुद्रप्रयाग जिले की दोनों रुद्रप्रयाग व केदारनाथ सीट से भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज की है। पार्टी और प्रत्याशी के लिए केदारनाथ विधानसभा में जीत कई मायनों में विशेष है, क्योंकि यहां इस बार विजेता को रिकार्ड मत मिलने के साथ रिकार्ड मतों से जीत हुई है। वर्ष 2002 से 2017 तक हुए बीते चार विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को 20 हजार वोट नहीं मिले थे।

यहां वर्ष 2002 व 2007 में बीजेपी से आशा नौटियाल और वर्ष 2012 व 2017 में कांग्रेस से शैलारानी व मनोज रावत विधायक निर्वाचित हुए थे। लेकिन इस बार केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने रिकार्ड 21886 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी को 13423 मत प्राप्त हुए थे, यानि शैलारानी ने रिकार्ड 8463 मतों से जीत दर्ज की। शैलारानी ने जिन विषम हालातों में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की, इससे उनका संगठन में भी कद बढ़ा है। इससे उम्मीद बढ़ी है कि इस बार केदारनाथ विधायक को प्रदेश सरकार में प्रतिनिधित्व मिल सकता है। इस बार, यह उम्मीद इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से विशेष लगाव है। उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण को स्वयं के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है और बीते पांच वर्षों में पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं। 

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!