गौशाले से 16 बकरियों को चुराने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में–

by | Mar 28, 2022 | आरोप, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयागः थाना ऊखीमठ के करोखी गांव में एक गौशाला में 16 बकरियों को चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस चोरी में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी जगह जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने चोरी में उपयोग किए वाहन को भी पिकप वाहन को सीज कर लिया है।

मामला 27 फरवरी का है। थाना ऊखीमठ के करोखी गांव के बलवंत सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी कि उनके सिरसोली तोक के गौशाले में 16 बकरियों को कुछ लोग चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि बकरी पालन उनका पुश्तैनी काम है और वे पिछले बीस सालों से बकरी पालन का काम कर रहे हैं। उन्होंन अफसोस जताया कि यह घटना पहली बार हुई है, जिससे चोरों से डर लग रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली गई और संभावित फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। ‌

जांच में एक पिकप वाहन के चोरी की घटना में संलिप्त होना पाया गया। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान आवश्यक पूछताछ और घटना की तह तक पहुंच कर चोरी में स‌ंलिप्त फैज उर्फ फैजी पुत्र मुल्ला मास्टर, निवासी नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस घटना में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।द्घ पुलिस की ओर से अब अन्य सहयोगियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। बकरियों की चोरी कर उनका परिवहन किए जाने में प्रयुक्त वाहन को सीज कर लिया गया है। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!