रुद्रप्रयागः  नाबालिग को गर्भवती करने के आरोप में युवक को 20 वर्ष की जेल–

by | Mar 31, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयागः बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) श्रीकांत पांडेय की अदालत ने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने व उसके गर्भवती होने के मामले में आरोपी युवक को बीस वर्ष की जेल की सजा सुनाई है। आरोपी से 10 हजार का अर्थदंड भी वसूलने के आदेश दिए हैं। सजा सुनाने के बाद अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) श्रीकांत पांडेय ने अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) एन और पोक्सो अधिनियम-2012 की धारा में दोषी पाते हुए सजा सुनाई। कहा कि, अभियुक्त ने नाबालिग को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी है, जो क्षमा योग्य नहीं है। अभियुक्त द्वारा अर्थदंड की धनराशि अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामले में सरकार की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी) आशीष नेगी और शासकीय अधिवक्ता सुदर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि बीते वर्ष 16/17 मार्च को अभियुक्त ने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता के पिता ने गुप्तकाशी थाना में आरोपी अनूप सिंह के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी 376(जे) (2) और पोक्सो एक्ट-6 में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के बाद से ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Latest News

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
error: Content is protected !!