सेवानिवृत होने पर प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को बांटी पाठ्य-पुस्तकें–

by | Apr 3, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

 नंदप्रयाग। राजकीय जूहा स्कूल तेफना की प्रधानाध्यापिका विनेश्वरी पाल को सेवानिवृति पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रधानाध्यापिका ने छात्र-छात्राओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें भी वितरित की। उन्होंने कहा कि हमेशा पढ़ने की रुचि होनी चाहिए। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक मनोज सती की ओर से इस दौरान मेरा विद्यालय मेरा पेड़ अभियान के तहत पौधों का वितरण किया गया।

नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव भी इस मौके पर मौजूद रहीं। अध्यक्ष डा. वैष्णव ने कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माण करना है। एक उत्कृष्ठ शिक्षक के लिए प्रधानाध्यापिका विनेश्वरी पाल को हमेशा याद किया जाएगा। विदाई समारोह में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शिक्षक रामप्रसाद सती आदि मौजूद थे। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर छिनका के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत के सेवानिवृत होने पर समलौंण आंदोलन की ओर से फलदार पौधों का रोपण किया गया।इस मौके पर दर्शन सिंह झिंक्वाण, दिनेश मैंदोली, कैलाश चंद्र मिश्रा, अमर सिंह रावत, समलौंण आंदोलन की संयोजिका नंदा गौड़ आदि मौजूद थे।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!