गोपेश्वर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया की तर्ज पर अब कर्नल अजय कोठियाल भी उत्तराखंड के युवाओं के मन की बात टटोलेंगे। 31 जुलाई को कर्नल कोठियाल गोपेश्वर पहुंचेंगे। वे यहां युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कर्नल कोठियाल के आगमन की तैयारी भी शुरू हो गई है। युवाओं में कर्नल कोठियाल से रुबरु होने का उत्साह भी है। आप आदमी पार्टी के कार्यक्रमों से दूर इस कार्यक्रम में सिर्फ युवाओं के साथ संवाद किया जाएगा। यहां पार्टी की रीति-नीति से अलग पृथक उत्तराखंड राज्य की दिशा-दशा, राजनैतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक तानेबाने पर चर्चा होगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के निशुल्क बिजली गारंटी कार्ड, अधिक से अधिक लोगों के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना, युवाओं का पार्टी पर विश्वास जताना और बुद्घिजीवी वर्ग का पार्टी की ओर झुकाव की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।
केजरीवाल की तर्ज पर चले कर्नल कोठियाल, करेंगे युवाओं से संवाद, पढ़ें क्या है कार्यक्रम–
by laxmi Purohit | Jul 26, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...
सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...
रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...
विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
