चमोलीः अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने की दे दी संस्तुति– 

by | Apr 5, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

अधिकारियों की उदासीनता पर नाराज हो गए उच्च अधिकारी, दे दी वेतन रोकने की संस्तुति– 

चमोलीः तहसील दिवस में अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम कमलेश मेहता ने सख्त नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों का वेतन रोकने की संस्तुति दे दी है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का वेतन रोकने के लिए कोषागार को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।

इस दौरान 10 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में खाद्यान, गैस एजेंसी संचालक, जल निगम से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं रहने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र असवाल, बीईओ डा. भास्कर चंद्र बेवनी, पशुचिकित्साधिकारी डा. प्रहलाद खत्री, सीएचसी के डा. आशिफ अल्वी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!