नारी सम्मानः विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 200 महिलाएं हुई सम्मानित– 

by | Apr 5, 2022 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

गोपेश्वरः चमोली जनपद के विभिन्न विकास खंडों में नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उभरी महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़े हंस फाउंडेशन ने सम्मानित किया। करीब 200 महिलाओं को फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन ने संतानदायिनी माता अनसूया मंदिर के लिए भी लगभग 250 कंबल भेंट किए।  

गोपेश्वर के जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्वैता चौबे ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं चूल्हा-चौका करने के साथ ही स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं। विकास में भी महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की द्वितीय कमान अधिकारी मेजर आइना राणा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया जाना चाहिए।  इस दौरान ‌दुग्ध उत्पादन, जड़ी-बूटी, शराब बंदी, सब्जी उत्पादन, सामाजिक कार्यों में जुटी ऊषा फरस्वाण, डा. रश्मि पुरोहित, मीना तिवारी, गंगोत्री देवी,कल्पेश्वरी, दमयंती, अंजना, उखा देवी, रमा देवी, मोहनी, पुष्पा, हंसा, सावित्री, बौणी देवी, नत्थी देवी, बेलमती, दीपा, पम्मी, कलावती मैंदोली, रुक्मा देवी, वंदना, बसंती, ममता शैली, शिवा फरस्वाण सहित 200 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर हंस फाउंडेशन के समन्वयक योगेश सुंदरियाल, रमा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह राणा, पुष्कर चौधरी, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ‌अमित मिश्रा, सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे। संचालन शिक्षिका जया चौधरी ने किया। 

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!