आसाराम बापू फिर चर्चाओं में, आश्रम में कार में मिला लापता बच्ची का शव– 

by | Apr 8, 2022 | दुर्घटना, राष्ट्रीय | 0 comments

बच्ची का शव मिलने से आश्रम सील, चार दिन पहले लापता हुई थी बच्ची– 

— आसाराम बापू फिर चर्चाओं में आ गए हैं। उनके आश्रम में खड़ी कार में एक लापता बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची चार ‌दिनों से लापता थी। नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम की मुसीबतें जेल में भी कम नहीं हो रहीं हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम के अंदर एक ऑल्टो कार में बृहस्पतिवार को देर रात एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, यह लड़की बीते चार दिन पहले लापता हुई थी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने आश्रम को सील कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.

जानकारी के अनुसार, देर रात गोंडा पुलिस को सूचना मिली कि बहराइच रोड स्थित आसाराम में एक कार में 12 साल की लड़की का शव मिला है. यह सूचना जैसे ही फैली इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि लड़की का घर आश्रम से कुछ दूरी पर है और वह घर से चार दिन पहले लापता हुई थी. पूछताछ में सामने आया है कि जिस कार में शव मिला है वह आश्रम में कई दिनों से खड़ी थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!