चमोलीः 47 साल पुरानी पेयजल लाइन की मरम्मत न होने से पानी की किल्लत बढ़ी– 

by | Apr 8, 2022 | चमोली, पेयजल | 0 comments

गोपेश्वर। निजमुला घाटी के गांवों में भी पेयजल किल्लत बढ़ने लगी है। गांवों में सालों पहले बिछाई पेयजल लाइनों का सुधारीकरण कार्य न होने से अब पेयजल किल्लत होने लगी है। घाटी के गाड़ी गांव में 47 साल पुरानी पेयजल लाइन अब जीर्णशीर्ण हो गई है। जिससे गांव में पानी की किल्लत होने लग गई है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही 15 दिन में मामले में उचित कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

गाड़ी गांव में वर्तमान में 100 से अधिक परिवार निवास कर रहे हैं। गांव के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन से पानी की सुचारु सप्लाई नहीं हो पा रही है। गांव के दो विद्यालयों में भी इसी लाइन से पानी की आपूर्ति होती है। जल जीवन मिशन के तहत इसी लाइन से सभी परिवारों को कनेक्शन भी दे दिए गए हैं। जबकि 40 परिवारों के निजी कनेक्शन भी हैं। तीन किमी लंबी इस पेयजल लाइन में जगह-जगह लीकेज हो रहा है। जिससे गांव में काफी कम पानी आ रहा है। मार्च माह से ही गांव में पानी की किल्लत हो रही है। ऐसे में मई-जून में समस्या और भी विकराल हो जाएगी।

ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि 15 दिन के अंदर लाइन की मरम्मत की जाए। साथ ही इसके पुनर्गठन की योजना बनाई जाए। यदि १५ दिनों के अंदर इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी, एनएस गड़िया, तारेंद्र सिंह, कुंवरी देवी, मधु देवी, फ्यंूली देवी, विजयया देवी, कमला देवी, ममता देवी आदि शामिल रहे।

Latest News

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
error: Content is protected !!