पहाड़ में रेलः उन्हें विकास की हपड़दपड़, तो यहां अपने घरों को बचाने की जद्दोजहद में ग्रामीण–

by | Apr 8, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रेल परियोजना निर्माण से मकानों में पड़ी दरारें, एसडीएम ढौंडियाल ने किया निरीक्षण–

 रुद्रप्रयागः बदरीनाथ हाईवे पर रुदप्रयाग के समीप ही स्थित ग्राम पंचायत नरकोटा में रेल परियोजना कार्य ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बना है। एक ओर रेल परियोजना को पहाड़ के लिए वरदान बताया जा रहा है, वहीं लोगों को विकास के नाम पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नरकोटा गांव में मकानों पर पड़ी दरारों का शुक्रवार को एसडीएम (सदर) अर्पणा ढौंडियाल ने जायजा लिया। एसडीएम ने मामल की जांच के आदेश भी दिए और एक सप्ताह में जांच कर मामले में कार्रवाई का भरोसा भी ग्रामीणों को दिलाया है। 

नरकोटा गांव में रेल परियोजना कार्य इन दिनों जोरशोर से चल रहा है। इस परियोजना कार्य से ग्रामीणों के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूटकर आया है।यहां सुरंग निर्माण में उपयोग हो रहे भारी डायनामाइट विस्फोटों से ग्रामीणों के भवनों पर बड़ी बड़ी दरारें पड़ी हैं। जिससे हर समय उनके सामने खतरा बना हुआ है। परियोजना निर्माण में जुटी आरबीएनएल की कांन्ट्रेर्क्स कम्पनी मेघा और आरसीसी द्वारा गांव के प्राचीन नर्वेदेश्वर शिवालय के पैदल सम्पर्क मार्ग को भी भारी क्षति पहुंचाई गई है मंदिर प्रांगण के आगे भी मलबा भरान किया गया है। गांव का मुख्य सार्वजनिक पैदल मार्ग भी ध्वस्त हो गया है।

गांव में पहुंची एसडीएम ने शिवालय मार्ग, प्राकृतिक नाले पर पडे मलबे, सार्वजनिक पैदल मार्ग का एक सप्ताह के भीतर ट्रीटमेंट करने के निर्देश भी कार्यदायी संस्था को दिए हैं। एसडीएम से मिले ग्रामीणों ने आक्रोश जताया कि हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान चन्द्रमोहन, पूर्व प्रधान सत्यप्रसाद भट्टकोटि, रविदत्त सिलोडी, परशुराम जोशी, रोशन प्रसाद भटट, गुडडी देवी, शीला देवी, प्रियंका देवी, विनोद भटट, सुनील जोशी, रघुनंदन भटट, संदीप प्रसाद, मुकेश भटट, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र प्रसाद जोशी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!