चमोलीः हाथों में हल लेकर खेती की उम्मीद जगा रही बेटियां– 

by | Apr 10, 2022 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

– घर के कामकाज, पढ़ाई के साथ ही खेतीबाड़ी में भी जुटी हैं गांवों में बेटियां–

चमोलीः प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ नंद किशोर हटवाल की कविता बोये जाते हैं बेटे, पर उग जाती हैं बेटियाँ, खाद पानी बेटों को, पर लहराती हैं बेटियां..चमोली जनपद के गांवों में चरितार्थ हो रही है। भले ही रोजगार के लिए गांवों से पलायन कर लोग खेतों से विमुख हो रहे हैं, लेकिन निजमुला घाटी के ईराणी गांव की कविता और करीना हाथों में हल लेकर न सिर्फ खेती के लिए उम्मीद जगा रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रही हैं। गांव की अन्य महिलाओं-पुरुषों के साथ ही ये दोनों बहिनें भी घर के कामकाज के साथ ही खेतों में स्वयं हल जोतने का काम भी करतीं हैं।

चमोली जनपद की निजमुला घाटी में अधिकांश परिवार जैविक खेती करते हैं। खासकर ईराणी गांव के आलू की देशभर में मांग है। यहां के आलू कोटद्वार, दिल्ली, ऋषिकेश जैसी मंडियों में भेजे जाते हैं। मंडियों के कई व्यापारी आलू के लिए गांव तक ही पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां राजमा, चौलाई, जौ, मंडुवा, झंगोरा का भी बेहतर उत्पादन होता है। अमूमन ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में हल जोतने का कार्य पुरुष ही करते हैं, लेकिन ईराणी गांव में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी हल जोतने का काम करतीं हैं।

ईराणी गांव के अवतार सिंह की दो बेटियां कविता और करीना भी इन दिनों आलू की बुवाई करने में जुटी हैं। भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, तो पिता के हाथों से हल लेकर दोनों बहिनें अपने खेतों में स्वयं ही हल जोतकर आलू की बुवाई में लगी हैं। कविता का कहना है कि उसका भाई दिल्ली में प्राइवेट सर्विस करता है। वह और उसकी बहन करीना अपने खेतों में स्वयं हल जोतती हैं। आलू बुवाई के दौरान गांव की महिलाएं अपना अधिकांश समय खेतों में ही काम करतीं हैं। गांव की उपजाऊ भूमि है, यहां अनाज के साथ ही आलू का उत्पादन बेहतर होता है। माहेश्वरी देवी का कहना है कि महिलाएं खेती की बारीकियां समझती हैं, इसलिए हल भी ठीक ढंग से लगाकर दोहरी मेहनत से बचती हैं। वे कहती हैं कि कृषिकरण का कार्य फायदेमंद है। गांव के आलू की मैदानी क्षेत्रों से अच्छी डिमांड मिल जाती है, जिस कारण ग्रामीण आलू बुवाई के लिए खेतों में कड़ी मेहनत करते हैं।

ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी कहते हैं कि गांव की अधिकांश महिलाएं व बेटियां स्वयं खेतों में हल जोतने के साथ ही बुवाई करतीं हैं। कई परिवारों में पु‌रुष रोजगार के लिए मैदानी क्षेत्रों में हैं, तो महिलाएं ही घर के साथ ही खेतों में भी अपना पूरा योगदान देती हैं।

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!