हैकरों से सावधान- भाजपा जिला उपाध्यक्ष की फेसबुक आईडी पर की बीस हजार रुपये देने की मांग–

by | Jul 27, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र थपलियाल की फेसबुक आईडी को हैकरों ने हैक कर दी। उनके नाम से एक मित्र को 20 हजार रुपये की डिमांड कर दी। जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से भी इसकी शिकायत की है। तारेंद्र थपलियाल की आईडी से एक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार से पैसे की मांग की गई। जिस पर पत्रकार को जिला उपाध्यक्ष की आईडी हैक होने का शक हुआ। उन्होंने श्री थपलियाल को शीघ्र मामले की सूचना दी। हैकर ने उनसे कहा कि वे दिल्ली में हैं, और तत्काल उन्हें 20 हजार रूपये की जरुरत है। इस समय ज्यादा बात करने का समय नहीं है। आपके पास यदि गुगल पे या फोन पे की सुविध है तो शीघ्र पैसे मेरे अकाउंट में डाल दो। लेकिन पत्रकार ने यह कहकर हैकर की जुबान बंद करा दी कि, आपके पास तो मेरा मोबाइल नंबर है, एक बार फोन पर यह बात कह दो। जिसके बाद हैकर ने संपर्क तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही तारेंद्र थपलियाल की ओर से अपना एकाउंट की जांच कराई गई। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है। मौजूदा समय में फेसबुक आईडी अधिक हैक हो रही हैं। जागरुकता के अभाव में कई लोग हैकरों का शिकार भी हो रहे हैं। तो आप भी सतर्क रहें, और किसी भी हैकर के जाल में न फंसें। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!