जिलाधिकारी ने रोका अधिशासी अधिकारियों का वेतन–

by | Apr 13, 2022 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 बैठक में अधिकारी नहीं दे पाए सवालों का जवाब, डीएम ने लगाई फटकार–

रुद्रप्रयागः स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मनुज गोयल ने अधिकारियों द्वारा सवालों का जवाब न देने पर नाराजगी जताई। इस दौरान जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि के अधिशासी अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कूड़ा निस्तारण को भूमि चयन के बारे में पूछने पर जिले के किसी भी नगर पंचायत के अधिकारी जवाब नहीं दे पाए.

बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त मुनि और ऊखीमठ के उपस्थित न होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए. साथ ही डीएम ने नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारी के ट्रेचिंग ग्राउंड के संबंध में अभी तक भूवैज्ञानिक रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के साथ ही कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभागीय वन अधिकारी, केदारनाथ वन प्रभाग को ग्राउंड के लिए भूमि के हस्तांतरण के लिए जो भी आपत्तियां लगाई गई है उसे एक सप्ताह के अंतर्गत निराकरण करने कर लें। इस मौके पर प्रभागीय वन अधिकारी वैभव कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, सिंचाई विभाग के प्रताप सिंह बिष्ट, जगदीश शर्मा स्वजल, चंद्रशेखर नगर पालिका, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजीव कुमार सैनी, सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!