सीएम पुष्कर सिंह धामी को पहनाया चांदी का मुकुट–

by | Apr 14, 2022 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 बधाणीताल में दो दिवसीय पर्यटन एवंं बैशाखी मेला हुआ शुरू, सीएम ने कहा बधाणीताल में बनेगा भव्य पर्यटक आवास गृह-

– जखोलीः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पर्यटक स्थल बधाणीताल में दो दिवसीय पर्यटन एवं बैशाखी मेले का शुभारंभ किया। सीएम ने बधाणीताल में पर्यटक आवास गृह बनाने, बधाणीताल का सौन्दर्यीकरण करने और बरसिर बधाणीताल मोटर मार्ग को हॉट मिक्स बनाने की घोषणा की. इस दौरान मेला समिति ने सीएम धामी को चांदी का मुकुट पहनाया। मुख्यमंत्री बधाणीताल में दोपहर दो बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड में हमारे पौराणिक मेले, तीज और त्यौहारों को निरंतर भव्य ढंग से आयोजित करने के लिए सरकार संकल्पबद्घ है.

सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर आने वाले पांच सालों में बेहतर कार्य करेंगी ताकि जनता की अधिक से अधिक समस्याएं हल हो सके और पहाड़ी राज्य आत्मनिर्भर बने. मुख्यमंत्री ने बरसिर से बधाणीताल तक मोटर मार्ग के हॉट मिक्स करने, बधाणीताल में पर्यटक आवास गृह बनाने और यहां का सौन्दर्यीकरण करने की घोषणा की. साथ ही राइंका भीरी का नाम शहीद मुरलीधर के नाम से रखने, जग्गी मोहनखाल मोटर मार्ग का नाम शहीद फते सिंह के नाम से करने, व्यूंग से मैंखडा सड़क स्वीकृत करने की भी घोषणा की.

इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, वाचस्पति सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश्वरी देवी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, महावीर पंवार, गंभीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, ओमप्रकाश बहुगुणा, कुलेंद्र राणा, विक्रम कंडारी, गिरविर बिष्ट, शशि नेगी, सुनीता जोशी, सम्पूर्णानंद सेमवाल, मेहवान सिंह, सतीश सेमवाल, जिलाधिकारी मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, एसडीएम अर्पणा ढौंडियाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
error: Content is protected !!