छह मई को तुंगनाथ और 19 मई को खुलेंगे मदमहेश्वर के कपाट–

by | Apr 14, 2022 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ओंकारेश्वर मंदिर और मर्कटेश्वर मंदिर में तय हुई दोनों मंदिरों के कपाट खुलने की तिथि घोषित–

ऊखीमठः द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 19 मई को और तुंगनाथ मंदिर के कपाट छह मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे. यहां ओंकारेश्वर मंदिर व मर्कटेश्वर मंदिर में आचार्यगणों ने पंचांग गणना से लग्नानुसार दोनों मंदिरों के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। बैशाखी के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के पंचकेदार गद्दीस्थल में ब्राह्मणखोली के हक-हकूधारी ब्राह्मणों ने विशेष पूजा-अर्चना के साथ पंचांग गणना से द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि व समय निश्चित की गई. आचार्य हर्ष जमलोकी एवं यशोधर मैठाणी द्वारा की गई पंचांग गणना के अनुसार द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट १९ मई को पूर्वान्ह ११ बजे कर्क लग्न में खोले जाएंगे. इस मौके पर भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल/पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर से अपने धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया गया. दूसरी तरफ दूसरी ओर मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में मठाधिपति सहित मंदिर समिति के कर्मचारियों और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि निर्धारित की गई.

पंचांग गणना के अनुसार तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट ६ मई को कर्क लग्न में दोपहर १२ बजे खोले जाएंगे। साथ ही बाबा तुंगनाथ की डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर से अपने धाम प्रस्थान का दिन भी तय कर घोषित किया गया. इस मौके पर पुजारी शिव शंकर लिंग, टी. गंगाधर लिंग, शिव लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आरके नौटियाल, रमेश चंद्र तिवारी, युद्धवीर पुष्पवाण, गौंडार गांव के हक-हकूकधारी ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, शिवानंद पंवार, मदन सिंह, शिव सिंह, आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी, विजय भारत मैठाणी, ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।द्वितीय केदार मद्महेश्वर का डोली प्रस्थान कार्यक्रम –१५ मई को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को पंचकेदार गद्दीस्थल के गर्भगृह से सभामंडप में चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा।१६ मई को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर सभामंडप में ही विश्राम करेंगे।

इस दौरान पंचगाईं के ग्रामीण आराध्य के दर्शन कर भेंट अर्पित करेंगे।१७ मई को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर पंचकेदार गद्दीस्थल से अपने धाम मद्महेश्वर के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंचेंगे।१८ मई को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर राकेश्वरी मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंचेंगे।१९ मई को द्वितीय केदार गौंडार गांव से अपने धाम पहुंचेंगे और इसी दिन शुभ लग्न पर पूर्वान्ह ११ बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। शीतकाल में मदमहेश्वर भगवान की पूजा अर्चना ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में तो तुंगनाथ भगवान की पूजा अर्चना मक्कूमठ में होती है। 

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!