सच्चिदानंद पुजारी पर अवतरित हुए आराध्य जाख देवता–

by | Apr 15, 2022 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

धधकते अंगारों पर किया नृत्य, विंध्यासनी मंदिर में विराजमान हुए जाख देवता-

– गुप्तकाशीः सैकड़ों भक्तों के जयकारों के बीच जाख देवता ने धधकते अंगारों में नृत्य किया. देवशाल गांंव स्थित जाखधार मंदिर में जाख देवता अपने नए पश्वा सच्चिदानंद पुजारी पर अवतरित हुए और धधकते अंगारों में नृत्य किया. भक्तों ने यज्ञकुंड की राख को प्रसाद रूप में ग्रहण कर अपने घर लाए. शाम को विधि-विधान के साथ भगवान जाख देवता की मूर्ति को परंपरानुसार विंध्यासनी मंदिर में विराजमान किया गया. साथ ही दो दिवसीय जाख मेला भी संपन्न हो गया. शुक्रवार बैशाख दो गते जाख देवता के पश्वा सच्चिदानंद पुजारी, भक्तों के साथ गंगा स्नान के उपरांत नारायणकोटी, कोटेड़ा गांव होते हुए दोपहर बाद लगभग एक बजे विंध्यासनी मंदिर देवशाल पहुंचे.

यहां पर देवशाल के देवशाली ब्राह्मणों ने भगवान जाख देवता की विशेष पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया. यहां से ढोल-दमाऊं की थाप व जयकारों के बीच भगवान जाख देवता भक्तों के जयकारों के बीच जाखधार स्थित मंदिर पहुंचे. जहां पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों व जागर और  मांगल गीतों के साथ मौजूद हजारों भक्तों ने आराध्य का स्वागत किया गया. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भगवान जाख देवता अपने पश्वा सच्चिदानंद पुजारी पर अवतरित हुए और धधकते अंगारों में नृत्य किया.

इस मौके पर आस्था और भक्ति के उल्लास में पूरा क्षेत्र आराध्य के जयकारों से गूंज उठा. इस दिव्य पल के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु यज्ञकुंड की राख को प्रसाद रूप में अपने घर ले गए. इससे पूर्व बृहस्पतिवार देर शाम को जाख देवता मंदिर में परंपरा और विधि-विधान के साथ आचार्यगणों ने पूजा-अर्चना के साथ सैकड़ों कुंतल लकड़ी से मूंडी (यज्ञकुंड) तैयार किया. रात्रि 8 बजे यज्ञकुंड में अग्नि प्रज्जवलित की गई. इसके बाद पूरे रातभर चार पहर पूजा-अर्चना की गई. जाख देवता मंदिर में सैकड़ों भक्त पहुंचे हुए थे। इस दौरान यहां मेले का आयोजन भी हुआ। जाख मेले के दौरान क्षेत्र में बूंदा बांदी भी हुई. 

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!