फूलों से नहीं जूते, चप्पलों से हुआ दूल्हे राजा जी का स्वागत–

by | Apr 16, 2022 | उत्पीड़न, मारपीट | 0 comments

 पढें क्या है पूरा मामलाः उत्तराखंड का है मामला– 
—  सभी शादियों में अमूमन घोड़ी में बैठकर दूल्हा दुल्हन को लेने पहुंचता है. और दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे का फूल मालाओं से स्वागत किया जाता है. लेकिन यहां कहानी उल्टी हुई. यहां दुल्हन ने दूल्हे की जूते चप्पलों से पिटाई कर दी. मामला उत्तराखंड के यूएस नगर के गदरपुर का है. यहां गदरपुर के कांबोज मर्धशाला में शादी थी, सभी शादी के रंग में सराबोर थे, अचानक एक महिला यहां पहुंची और उसने दूल्हे की पत्नी होने का दावा किया, उसने बताया कि दूल्हा बना युवक ये तीसरी शादी करने जा रहा है. वह इतना कहकर शादी के मंडप में जा पहुंची, यहां दूल्हा इस समय मेहमानों से घिरा था. देखते ही देखते महिला ने अपने पांव की जूती निकाली और दनादन दूल्हे के ‌सिर पर मारने लगी.

मीडिया में चल रही रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के रहने वाले मदन का रिश्ता गदरपुर में रहने वाली एक लड़की से तय हुआ, मदन बीते शुक्रवार को बरात लेकर गदरपुर पहुंच गया.घराती और बराती यहां विवाह की रश्में निभा रहे थे. बरात जैसे ही दुल्हन के यहां पहुंची तो सालियां दूल्हे का स्वागत करने में लगी थी. विवाह स्थल के गेट पर रिब्बन लगा था, तो दूल्हा व परिजन रिब्बन काटने के लिए वहां खड़े थे, तभी वहां हंगामा मच गया, यहाां पहुंची एक महिला ने दूल्हे राजा पर चप्पल मारने शुरू कर दिया, मामला किसी  को कुछ समझ नहीं आ रहा था, बताया जा रहा है कि उस महिला का नाम कीर्ति सैनी था, वह अपने भाई के साथ वहां पहुंची थी, उसने दूल्हे की पहले से पत्नी होने का दावा किया, बताया कि उसका मायका मेरठ में है और उसकी शादी मुरादाबाद के काड तहसील के गांव में हुई थी, बताया जा रहा है कि जो दूल्हा बना है, वह फौजी है.  महिला ने आगे कहा कि पहले भी उसका एक बार तलाक हो चुका है.

उसकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है. उसने मदन पर आरोप लगया कि वह मारपीट करता था और दहेज देने की डिमांड करता था. इसी के कारण इन दिनों उनके बीच झगड़ा चल रहा था. उन्हें मदन के फिर से शादी करने का अंदेशा था, जिस पर उसके पीछे उन्होंने जासूस लगा रखे थे, उन्होंने ही उसकी शादी की बात कीर्ति को बताई. इधर, मामले की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को अपने साथ गदरपुर पुलिस स्टेशन ले गई.

Latest News

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...
error: Content is protected !!