दुश्साहसः रुद्रप्रयाग डीएम की फर्जी वेबसाइड बनाई, अधिकारियों को भेजे व्हाटसएप मैसेज–

by | Apr 19, 2022 | रूद्रप्रयाग, साइवर क्राइम- | 0 comments

प‌ुलिस प्रशासन जांच में जुटा, पढ़ें, क्या है वह मोबाइल नंबर–

रुद्रप्रयागः रुद्रप्रयाग जनपद में एक व्य‌क्ति ने फर्जी वेबसाइड बनाने के बाद उस पर जिलाधिकारी की फोटो लगाकर  अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज भेजे, अलग-अलग नंबर से मैसेज भेजे गए हैं। जिलाधिकारी ने प‌ुलिस अधीक्षक को मामले में जांच के आदेश दे द‌िए हैं। फर्जी व्हाटसएप नंबर 6397346761 का उपयोग किया गया है। बताया गया कि जनपद की फर्जी वेबसाइट बनाकर डीएम मनुज गोयल की फोटो डाउनलोड कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग नंबरों से विभागीय अधिकारियों को व्हाट्सएप संदेश भेजे गए हैं। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा है। रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति कुछ दिनों से अलग-अलग नंबरों से जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज कर रहा है।

इन मोबाइल नंबर पर जिलाधिकारी मनुज गोयल का फोटो डिस्प्ले हो रहा है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए एसपी आयुष अग्रवाल को कार्रवाई करने के लिए कहा है। डीएम गोयल ने बताया कि उनके द्वारा 6397346761 मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा रहा है। इसी नंबर से विभागीय अधिकारियों से संपर्क हो रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिन अज्ञात व्यक्ति विभिन्न मोबाइल नंबरों से जिलाधिकारी की फोटो डिस्प्ले करते हुए अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज कर रहा है। इन नंबर से अधिकारियों को मैसेज किए गए कि वह डीएम की कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जिन-जिन मोबाइल नंबर से अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए हैं, उनकी जांच शुरू कर दी है। एक-दो दिन में मामला उजागर कर दिया जाएगा। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!