पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह ने दिया स्कूली छात्राओं को कैरियर गाइडेंस, काउंसिलिंग की–

by | Apr 19, 2022 | चमोली, जागरुकता, रचनात्मक | 0 comments


चमोलीः पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) नताशा सिंह ने छात्राओं को करियर गाइडेंस के साथ ही उन्हें सही मार्गदर्शन के लिए काउंसलिंग की. कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ गोपेश्वर चमोली की प्रधानाचार्य और अध्यापकों के द्वारा एक कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह को स्कूली छात्राओं के काउंसिलिंग, कैरियर गाइडेंस व उचित मार्गदर्शन हेतु आमन्त्रित किया गया था. जिसमें पहुंचकर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा छात्राओं से संवाद करते हुए अपने स्कूली दिनों के अनुभव साझा किया गया और बताया कि किसी भी बड़ी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत का हाथ होता है और निरन्तर अथक परिश्रम, लगन, मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य करने से ही सफलता प्राप्त होती है.

छात्राओं को अपने कैरियर का चयन स्वयं करने, अपने लिए खुद ही लक्ष्य निर्धारित करने तथा लक्ष्य को पाने के लिए कठिन से कठिन मेहनत करते हुए प्रयासरत रहने हेतु बताया गया. पुलिस उपाधीक्षक महोदया द्वारा स्कूली छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात स्कूली छात्राओं के द्वारा जनपद पुलिस द्वारा दिए जा रहें आत्मरक्षा के प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक चमोली श्री रविकान्त सेमवाल, प्रधानाचार्य,अध्यापक गण एवं अन्य स्कूली स्टॉफ मौजूद रहा.

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!