चमोली जनपद में प्रवेशोत्सव पर 6803 नवीन विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश–

by | Apr 20, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

पढ़ें सबसे अधिक और सबसे कम किस ब्लॉक के विद्यालयों में हुए प्रवेश–

चमोलीः जनपद के समस्त नौ विकास खंडों के राजकीय विद्यालयों में बुधवार को प्रवेशोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. जनपद में 6803 नवीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, सबसे अधिक प्रवेश कर्णप्रयाग विकासखंड के विद्यालयों में हुआ, जबकि सबसे कम जोशीमठ में. 

इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न पकवान बनाए गए और नवीन छात्र-छात्राओं का शिक्षा ‌अधिकारियों व शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया, विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जनपद में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक की कक्षाओं में 6803 नवीन छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है, इसमें प्राथमिक ( कक्षा एक से पांच तक) में 2700, उच्च प्राथमिक स्तर ( कक्षा 6 से 8 तक) में 2562, माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 से 10 तक) में 1537 और उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11 से 12 तक) में चार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है. जनपद में सबसे अधिक कर्णप्रयाग ब्लॉक और सबसे कम जोशीमठ ब्लॉक में छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ. 

मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने पोखरी क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर प्रवेशोत्सव में भाग लिया. विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सूजी का हलवा, छोले, पूरी जैसे पकवान भी बनाए गए। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, दशोली में 872, जोशीमठ में 382, नंदानगर में 779, कर्णप्रयाग में 1024, पोखरी में 812, गैरसैंण में 868, नारायणबगड़ में 742, थराली में 656 और देवाल में 668 नवीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है.

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!